भास्कर न्यूज | हिसार/मंडी आदमपुर - News Summed Up

भास्कर न्यूज | हिसार/मंडी आदमपुर


भास्कर न्यूज | हिसार/मंडी आदमपुरलोकसभा चुनाव में हिसार सीट के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब सभी पार्टियों के नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बूथ वाइज अपने-अपने हिसाब से आंकड़ों के जोड़-घटा पर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी ने जिन सक्रिय कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई थीं वे कार्यकर्ता सुबह बूथ वाइज पोल हुए वोटों पर आंकड़ों को लेकर अपना-अपना आंकलन कर रहे हैं। किस बूथ व हलके से बढ़त तो किस बूथ से पार्टी प्रत्याशी को कम वोट मिल सकते हैं, इस पर चर्चाओं में जुटे रहे।बीजेपी ने सुबह सुशीला भवन में कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में भाजपा नेताओं ने जीत को लेकर दावा किया। कार्यालय में पहुंचने वालों के लिए चाय व पकौड़ों का प्रबंध किया गया था। जेजेपी कार्यालय में भी हलका वाइज व बूथ वाइज कितने वोटों पर अपना अपना गणित लगाया। इस पर अलग-अलग टोलियों में कार्यालय में बैठे लोगों के बीच मंथन था। कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई ने सुबह अपने सेक्टर 15 स्थित आवास पर तो शाम को आदमपुर मंडी जाकर लोगों से फीडबैक लिया।बैठक के बाद में पकौड़े खाए


Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 02:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */